{"_id":"4af2c8217de59c0ca10f54acd4bbf10c","slug":"breaking-glass-car-flown-five-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर पांच लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर पांच लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के अल्फा-वन स्थित कॉमर्शियल बेल्ट में बृहस्पतिवार को वाहन चेकिंग कर रही पुलिस से 30 कदम की दूरी पर एक प्रॉपर्टी डीलर की कार का शीशा तोड़कर बदमाश पांच लाख रुपये चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दादरी निवासी सुभाष सिंह शाम चार बजे कॉमर्शियल बेल्ट आए थे। एक प्लॉट के मालिक को बयाने के पांच लाख रुपये देने के लिए यहां बुलाया था, लेकिन प्लॉट मालिक ने सुभाष को किसी दूसरी जगह पर आने को कहा। करीब 20 मिनट बाद जब वे अपनी होंडा सिटी कार के पास पहुंचे तो लेफ्ट साइड का शीशा तोड़कर चोर डैश बोर्ड में रखे पांच लाख रुपये चुरा चुके थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर रेलवे रोड तिराहे पर स्थित एक परचून की दुकान से चोर लाखों रुपये का सामान और हजाराें की नगदी चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक, रेलवे रोड पर अजय गोयल की दुकान है। रोजमर्रा की तरह वह बुधवार शाम को दुकान बंद करके घर पर चले गए थे और रात में चोरों ने छत तोड़कर परचून का महंगा सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन