फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Break the glass from hand death due to vein cutting in road rage

दिल्लीः रोडरेज में हाथ से कार का शीशा तोड़ा, नस कटने से मौत

Fri, 14 Jun 2019 05:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Break the glass from hand death due to vein cutting in road rage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बाहरी-उत्तरी जिले के समयपुर बादली में रोडरेज की एक घटना में एक युवक ने कार पर हाथ मारकर शीशा तो तोड़ दिया, लेकिन शीशे से उसके हाथ की नस कट गई। नस कटते ही युवक के हाथ से तेजी से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में युवक के दोस्त ने उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हरविंदर (26) के रूप में हुई है। पुलिस हरविंदर के दोस्त और कार चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरविंदर परिवार के साथ बादली गांव में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा बहन व जीजा हैं। हरविंदर परचून की दुकान चलाता था। मंगलवार रात को वह अपने दोस्त राजन के साथ किसी दोस्त से मिलने रोहिणी गया था। वहां दोनों ने अपने दोस्त के साथ शराब पी। इसके बाद वह बाइक से घर लौटने लगा। 
विज्ञापन


राजन ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उनकी बाइक बादली अंडरपास के पास पहुंची, उसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को हल्की सी टक्कर मार दी। हरविंदर व कार चालक की बहस होने लगी। शराब के नशे में हरविंदर ने गुस्से में कार के सामने वाले शीशे पर जोरदार मुक्का मार दिया। इससे कार का शीशा टूट गया, लेकिन इसी दौरान शीशे से हरविंदर के हाथ की नस कट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed