{"_id":"57518cf84f1c1b243810970e","slug":"break-on-metro-speed-in-peak-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की रफ्तार पर फिर लगा ब्रेक, पीक ऑवर में हुए लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की रफ्तार पर फिर लगा ब्रेक, पीक ऑवर में हुए लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की रफ्तार पर शुक्रवार को फिर से ब्रेक लग गया। लोगों को स्टेशन पर 15 से 20 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा। इससे नोएडा रूट पर आने वाले लोगों को बहुत परेशानी हुई।
विज्ञापन
राजेंद्र प्लेस से लेकर पटेल नगर तक 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो चली। सुबह करीब 9 बजे राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैक सर्किट फेल हो गया था।
विज्ञापन
इस वजह से दिक्कत शुरू हुई। पीक ऑवर होने की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हुई। 20 से 25 मिनट का रास्ते के लिए लोगों को 1 घंटे से ज्यादा का समय लगा।
हालात ये हो गई थी कि लोगों को मेट्रो छोड़कर ऑटो का सहारा लेना पड़ा। इस वजह से लोगों को ऑफिस पहुंचने में भी देरी हो गई। दोपहर तक ये दिक्कत चलती रही। इसका प्रभाव नोएडा में भी देखा गया।
विज्ञापन