Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brain stroke is the second biggest cause of death in india every year 1.85 lakh victims of it

Brain Stroke: देश में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक, हर साल 1.85 लाख हो रहे इसका शिकार

Thu, 09 Mar 2023 06:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 09 Mar 2023 06:38 PM IST
सार

जीबीडी 2010 स्ट्रोक प्रोजेक्ट के अनुसार 52 लाख (31 प्रतिशत) स्ट्रोक 20 वर्ष से कम आयु के बच्चों में होते हैं।

विज्ञापन
Brain stroke is the second biggest cause of death in india every year 1.85 lakh victims of it
ब्रेन स्ट्रोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक आता है और हर चार मिनट में एक व्यक्ति दम तोड़ देता है। देश में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण ब्रेन स्ट्रोक है। यह कहना है अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव का। 

विज्ञापन
Trending Videos

सर गंगा राम अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्ट्रोक केयर और भारत में एक गरीब इलाको में स्ट्रोक संसाधनों की कमी विषय पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि भारत में हर साल करीब एक लाख 85 हजार ब्रेन स्ट्रोक के मामले सामने आते हैं। यह आंकड़ा हर 40 सेकंड में एक है और हर चार मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज (जीबीडी) के अनुसार, भारत पर स्ट्रोक की 68.6 प्रतिशत घटनाओं के साथ स्ट्रोक का अधिकांश बोझ है, 70.9 प्रतिशत स्ट्रोक से मौत और 77.7 स्ट्रोक से विकलांगता होती है। ये आंकड़े भारत के लिए चिंताजनक हैं। 

विज्ञापन

जीबीडी 2010 स्ट्रोक प्रोजेक्ट के अनुसार 52 लाख (31 प्रतिशत) स्ट्रोक 20 वर्ष से कम आयु के बच्चों में होते हैं। भारत में स्ट्रोक का बोझ अधिक है और युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोगों के बीच सबसे अधिक है। इन आंकड़ों के बाद भी देश के दूरदराज क्षेत्रों में इसके उपचार की पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। विशेष रूप से सरकारी अस्पतालों में देश भर में स्ट्रोक सेवाओं के कई पहलुओं में कमी है।

तकनीक से दूर होगी कमी
प्रोफेसर पद्मा श्रीवास्तव ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों में स्ट्रोक के इलाज में कमी को दूर करने का आसान तरीका तकनीक है। हम टेली स्ट्रोक व टेलीमेडिसिन को अपनाकर स्ट्रोक केयर कर सकते हैं। इसकी मदद से देश के दूर दराज व गरीब क्षेत्रों को जोड़ा जा सकता है। 

इस मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ एनेस्थिसियोलॉजी की चेयरपर्सन डॉ. जयश्री सूद ने कहा कि महिलाओं के लिए काम और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है। प्रोफेसर कुसुम वर्मा ने कहा कि पेशेवर चुनौतियों को कम करने वाले अपने अनुभवों पर बात की और पद्म भूषण डॉ नीलम कलेर, अध्यक्ष, नियोनेटोलॉजी विभाग ने कहा कि 'कभी ना न कहें' पर सम्बोधित किया। 

इस कार्यक्रम की मेजबानी प्रोफेसर एन.के. गांगुली, अध्यक्ष, रिसर्च विभाग, सर गंगा राम अस्पताल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें अस्पताल की तीन प्रतिष्ठित महिला वक्ताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed