फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brain dead gave lives to five people in delhi

पांच लोगों को नई जिंदगी दे गया ब्रेन डेड युवक

Sat, 16 Jan 2016 07:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jan 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
brain dead gave lives to five people in delhi

19 वर्ष के बेटे को खोने के बाद उसके अंगों को दान करने का निर्णय लेना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन युवक के परिजनों ने हिम्मत दिखाई और ब्रेन डेड घोषित बेटे के सभी अंगों को दान करने का निर्णय लिया। अंग दान से पांच लोगों को नई जिंदगी मिली है।

विज्ञापन


अंग प्रत्यारोपण के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली के तीन अस्पतालों में हलचल रही। इस कार्य को पूरा करने में पुलिस के अलावा तीनों अस्पतालों के करीब 500 डॉक्टर, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ व दूसरे स्टाफ ने अपनी सेवा दी।
विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डॉ. बलराम एरॉन की टीम ने दिल्ली की एक 13 वर्षीय बच्ची को हृदय प्रत्यारोपित किया। एम्स में ही डॉ. सुबोध की टीम ने दिल्ली के एक व्यक्ति में किडनी प्रत्यारोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स में लिवर प्रत्यारोपण कराने वाला कोई मरीज उस समय मौजूद नहीं था लिहाजा दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज में बिहार के एक 60 वर्षीय मरीज को लिवर प्रत्यारोपित किया गया।

यह मरीज इस संस्थान में पिछले छह माह से लिवर दान का इंतजार कर रहा था। दूसरी किडनी पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती एक मरीज को प्रत्यारोपित किया गया।

सड़क हादसे के बाद युवक को ब्रेन डेड घोषित किया गया था। ऐसी स्थिति में अंग दान करने से पहले मेडिको लीगल केस (एमएलसी) होने की वजह से पुलिस से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होता है।

इसके लिए पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी से संपर्क किया गया। उनकी पहल पर 10 से 15 मिनट में अंगदान के लिए पुलिस की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र सौंप दी गई।

सड़क हादसे में हो गया था घायल
10 जनवरी-16 को सड़क हादसे में घायल होने के बाद पश्चिम विहार दिल्ली निवासी रविदास (19) को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 जनवरी को ब्रेन डेड की स्थिति बन गई और प्रक्रिया पूरी करने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे एम्स के ऑर्गेन रिट्रिवल बैंकिंग ऑर्गेनाइजेशन (ऑर्बो) के को-ऑर्डिनेटर राजीव मैखुरी को कॉल आई।

एम्स निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा की सलाह और अनुमति के बाद हृदय सर्जरी करने वाले डॉक्टर व अन्य सर्जन से बातचीत की गई। इसके बाद ब्रेन डेड मरीज को महाराजा अग्रसेन अस्पताल से रात करीब ढाई बजे एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया और बॉडी से ऑर्गन निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई।


पांच ऑपरेशन थिएटर में चलता रहा काम
जिस दौरान ब्रेन डेड मरीज से ऑर्गन निकाला जा रहा था उस दौरान तीन अलग-अलग अस्पतालों में पांच ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर अंग प्रत्यारोपण कराने वाले मरीज की सर्जरी करने में जुटे थे। बॉडी से लिवर निकालने के बाद आईएलबीएस ले जाया गया जबकि एक किडनी महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed