फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boyfriend attacks girlfriend with knife in Delhi

प्यार में दूरियां बर्दाश्त नहीं: कुछ महीने से दूर रह रही थी प्रेमिका, नाराज प्रेमी ने चाकू से किया हमला

Sun, 22 Sep 2024 06:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

दिल्ली में दूरी बनाने से नाराज एक युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव में आए उसके परिजनों पर भी आरोपी चाकू से हमला कर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
Boyfriend attacks girlfriend with knife in Delhi
प्रेमिका पर चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रघुवीर नगर इलाके में शनिवार सुबह को दूरी बनाने से नाराज एक युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच बचाव में आए उसके परिजनों पर भी आरोपी हमला कर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के माता-पिता को मामूली चोट लगी है। ख्याला थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान राजौरी गार्डन निवासी अभिषेक (21) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह युवती के साथ एक साल से राजौरी गार्डन स्थित एक सैलून में काम कर रहा था। दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों रिश्ते में आ गए, लेकिन कुछ माह से युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इससे वह गुस्से में था। शनिवार को सुबह वह युवती के घर पहुंचा। इस मामले पर बातचीत के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इस बीच युवती के माता-पिता ने बीच बचाव की को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed