फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy was beaten by spouse's family in gurgaon

लड़की वालों ने रोकी बस, लड़के को जमकर पीटा

Thu, 25 Dec 2014 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 25 Dec 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
Boy was beaten by spouse's family in gurgaon

पंजाब रोडवेज की बस में बैठकर चंडीगढ़ जा रहे एक व्यक्ति के साथ करीब सात-आठ व्यक्तियों ने मंगलवार की रात को बस रुकवाकर मारपीट की। आरोपियों ने गन प्वाइंट पर उसकी जेब से दस हजार रुपए भी निकाल लिए।

विज्ञापन


बस चालक ने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने देशी कट्टे के बट से उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि राठियावास गांव मेवात निवासी विक्र्तम सिंह के बेटे ने करीब तीन माह पहले गांव के ही विनयपाल की बेटी से कोर्ट मैरिज की थी।

लड़की के घर वाले शादी के खिलाफ थे और उन्होंने कोर्ट में एक याचिका डाल दी कि लड़के के घरवालों ने उसकी बेटी को मार दिया है या फिर उसकों कहीं गायब कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि हाइकोर्ट के आदेश पर तावडू के थानाधिकारी लड़के व लड़की दोनों को हाइकोर्ट में पेश कर दिया था और दोनों पुलिस प्रॉटेक्शन में रह रहे हैं। इसी संबंध में विक्र्तम सिंह की 24 दिसंबर को हाइकोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 दिसंबर की रात को वह चंडीगढ़ जाने के लिए धारूहेड़ा से अपनी मौसी के लड़के के साथ पंजाब रोडवेज की बस में जा रहे थे। रास्ते में पचगांव चौक के पास दो स्कॉर्पियों गाड़ी में से एक के चालक ने गाड़ी बस के आगे लगा दी और दूसरी गाड़ी बस के पीछे लगा दी।

गाड़ी में उतरे राठियावास निवासी व लड़की के परिजन मनोज, अमरपाल, विजयपाल व अजयपाल तथा अन्य लोग बस में घुस कर विक्र्तम सिंह के साथ मारपीट करने लगे और देशी कट्टे के बल पर उसकी जेब में रखे दस हजार रुपए निकाल लिए।


बस के चालक ने जब इसका विरोध किया तो पिस्टल के बट से उसके भी सिर में वार कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। मानेसर थाना पुलिस मारपीट व लूट का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed