{"_id":"635cd75756fed76ffe1fcede","slug":"boy-stabbed-to-death-in-delhi-s-patelnagar-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बहन संग छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू मारकर हत्या, मामले में दो किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बहन संग छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू मारकर हत्या, मामले में दो किशोर गिरफ्तार
Sat, 29 Oct 2022 01:03 PM IST
आकाश दुबे
ANI
ANI
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:03 PM IST
सार
मृतक के परिजनों के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले उनकी बेटी के साथ छोड़छाड़ करने वालों का उसने विरोध किया था। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई थी कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के पटेलनगर इलाके से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो किशोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात की है। मृतक के परिजनों के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले उनकी बेटी के साथ छोड़छाड़ करने वालों का उसने विरोध किया था। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई थी कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंची थी।
विज्ञापन
आरोप है कि बदले की भावना से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लड़के पर उसके घर के पास ही चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना वहीं पास में ही लगे एक सीटीवीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन