फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy rescued after being kidnapped by 3 men posing as police officers in delhi

अपहरण की कहानी: फर्जी पुलिस पर भारी पड़े असली योद्धा, आरोपियों को पकड़ने के लिए खाकी ने ऐसे बिछाया जाल

Tue, 22 Feb 2022 03:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 03:02 PM IST
सार

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये उस मस्जिद में आए वहां पीड़ित नमाज पढने आया था। आरोपी सौरभ विहार मस्जिद तक पीड़ित का पीछा करके गए। आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।

विज्ञापन
boy rescued after being kidnapped by 3 men posing as police officers in delhi
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के जैतपुर थाना पुलिस ने पुलिसकर्मी बनकर अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वर्दी पहनकर व पुलिस का फर्जी परिचय पत्र दिखाकर युवक का अपहरण कर लिया था। आरोपियों ने युवक की मौत से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने योजना बनाकर आरोपियों को फिरौती के लिए बुलाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से फिरौती की 1.94 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार जैतपुर थाना पुलिस को अपहरण करने व दो लाख रुपये की फिरौती मांगने की सूचना 18 फरवरी को मिली थी। पीड़ित युवक की मौसी अप्सा बेगम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि किसी ने उसके भतीजे का अपहरण कर लिया है। आरोपी दो लाख रुपये फिरौती के रूप में मांग रहे हैं। मामला दर्जकर जैतपुर थानाध्यक्ष की देखरेख में एसआई विजय व एसआई संजीव की टीम ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। युवक का कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों का अप्सा बेगम के पास फिर फोन आया और दो लाख रुपये लोहिया पुल के पास आने को कहा। एसआई विजय कुमार ने पीड़िता को फिरौती की रकम देकर लोहिया पुलिस के पास ऑटो से भेज दिया। पुलिस टीम ने यहां जाल बिछाया। योजना के अनुसार पीड़िता ने मौके पर आए एक युवक को नोटों से भरा बैग सौंप दिया। पीड़ित युवक जैसे ही अपनी मौसी के पास पहुंचा एसआई विजय कुमार ने पैसे लेने आए अपहरणकर्ता लोनी, गाजियाबाद निवासी साजिद उर्फ फिरोजी उर्फ फौजी (27) को पकड़ लिया। इसके पास से फिरौती की रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अन्य आरोपी मोटरसाइकिल लेकर दूर खड़े थे। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में एसआई विजय व संजीव की टीम ने साजिद के दोनों साथी दयालपुर, दिल्ली निवासी वकील उर्फ वसीम (27) और लोनी, यूपी निवासी तैयब्बर अली (49) को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि जल्द पैसा कमाने के लिए उन्होंने फिरौती की रकम को अंजाम दिया था।


वर्दी पहन व परिचय पत्र दिखाकर अपहरण कर ले गए
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये उस मस्जिद में आए वहां पीड़ित नमाज पढने आया था। आरोपी सौरभ विहार मस्जिद तक पीड़ित का पीछा करके गए। आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। इन्होंने पीड़ित को पुलिस का परिचय पत्र दिखाया और कहा कि उसके खिलाफ शिकायत मिली है उसे जनकपुरी थाने चलना होगा। इसके बाद वह उसे मोटरसाइकिल पर लोहिया पुलिस के पास ले गए। साजिश के खिलाफ डकैती, आर्म्स एक्ट व चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed