फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy kidnapped and murdered in delhi.

फिरौती के लिए बच्चे की अपहरण कर हत्या

Wed, 19 Nov 2014 11:56 AM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Boy kidnapped and murdered in delhi.

दिल्ली में बच्चों के गायब होने की घटना पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। इंडिया गेट से पिंकी के गायब होने की घटना लोग अभी भूले भी नहीं थे कि मंगलवार को आठवीं में पढ़ने वाले एक और बच्चे के गायब होने से खलबली मच गई।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को स्कूल से घर लौटते हुए 13 वर्षीय उत्कर्ष गायब हो गया था जिसकी लाश पुलिस को बुधवार सुबह मिली।

उत्कर्ष 8वीं में पढ़ता था और मंगलवार को स्कूल से घर आते समय उसका अपरहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद उसके परिजनों से एक करोड़ के फिरौती की मांग की गई थी।
विज्ञापन


उत्कर्ष वर्मा दिल्ली के ही भारती पब्लिक स्कूल में आठवीं में पढ़ता था। उत्कर्ष के पिता ज्वैलरी का काम करते हैं और इनका परिवार गांधी नगर में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ की फिरौती मांगी थी

Boy kidnapped and murdered in delhi.

मंगलवार को सुबह उत्कर्ष स्कूल गया लेकिन वापस घर नहीं आया। माता-पिता उसकी तलाश कर ही रहे थे कि उनके पास फोन आया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है।

अपहरणकत्ताओं ने मुकेश से एक करोड़ फिरौती की मांग की। इससे पहले कि मुकेश पैसों का इंतजाम करते या कोई और कदम उठाते बुधवार की सुबह उन्हें पता चला कि उनके बच्चे की हत्या कर दी गई है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बुधवार को दिल्ली के गीता कॉलोनी में बच्चे की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed