{"_id":"5b82cd9242c79246547c505a","slug":"boy-dies-in-road-accident-after-celebrating-raksha-bandhan-with-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा था भाई, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से राखी बंधवाकर लौट रहा था भाई, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जारचा
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन से राखी बंधवाकर बाइक से लौट रहे दो भाइयों को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे एक भाई की मौत हो गई। दूसरा दिल्ली के अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहा है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मकरंद सिंह (33) और राम सिंह सगे भाई हैं। वह एटा के जैथरा के ककरयी गांव के रहने वाले हैं। रविवार सुबह दस बजे दोनों गाजियाबाद के विजय नगर में रहने वाली बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे थे। दादरी के सैंथली गांव के पुलिस चौकी के पास पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
मकरंद ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने दोनों को दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मकरंद (33) की मौत हो गई, जबकि उसके छोटे भाई राम सिंह को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन