फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy died after hit head to metro, was waiting in opposit direction for train

मेट्रो से टकराने पर सिर फटकर मौत, उल्टी दिशा से कर रहा था ट्रेन का इंतजार

Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
boy died after hit head to metro, was waiting in opposit direction for train

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह प्लेटफॉर्म पर एक युवक का सिर ट्रेन से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मरने वाले की शिनाख्त साकेत निवासी अमित तलवार (34) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


युवक उल्टी दिशा से ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन से टकराने पर एक युवक का सिर फट गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर युवक को जख्मी हालत में पड़ा हुआ पाया। पुलिस उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उसके पास से एक विजिटिंग कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान अमित के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता सुदेश तलवार ने पुलिस को बताया कि अमित सैलून में काम करता था और नौकरी की तलाश में घूम रहा था। 

बार-बार पीली लाइन को पार करके ट्रेन को देख रहा था

boy died after hit head to metro, was waiting in opposit direction for train
मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को उसके पास से एक टोकन मिला, जो राजीव चौक से साकेत जाने के लिए लिया गया था, लेकिन जहां यह घटना हुई, उस ट्रैक से ट्रेन जहांगीरपुरी की ओर जाती है। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसको देखने के बाद पुलिस ने इसे हादसा बताया।

सीसीटीवी में देखा गया कि अमित जहांगीरपुरी की ओर से ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था और बार-बार पीली लाइन को पार करके ट्रेन को देख रहा था। 

इसी दौरान पटेल चौक की ओर से ट्रेन आ गई, जिससे उसका सिर टकरा गया। टक्कर लगने से वह उछलकर दूर जाकर गिरा और सिर फट जाने की वजह से लहूलुहान हो गया।  हादसे की वजह से जहांगीरपुरी की ओर जाने वाली ट्रेन की आवाजाही कुछ देर तक बाधित रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed