फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boy committed suicide by jumping in front of Kanhaiya Nagar Metro station

Delhi: युवक ने कन्हैया नगर मेट्रो के आगे छलांग लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Tue, 05 Aug 2025 11:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 11:09 PM IST
सार

तलाशी लेने पर उसके पास से मिले दस्तावेज के जरिये उसकी पहचान अशोक विहार निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Boy committed suicide by jumping in front of Kanhaiya Nagar Metro station
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया (ट्विटर)

विस्तार

दिल्ली के कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त मिथलेश कुमार (33) के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से खुदकुशी करने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात 11.37 बजे नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस को कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने से घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विपनेश तोमर टीम के साथ स्टेशन पर पहुंचीं। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस घायल युवक को दीपचंद बंधु अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से मिले दस्तावेज के जरिये उसकी पहचान अशोक विहार निवासी मिथलेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें पता चला कि मिथलेश ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी की थी। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि मिथलेश अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ अशोक नगर में रहता था। वह वैशाली में कैमिस्ट की दुकान में काम करता था। पत्नी ने बताया कि मिथलेश को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे में उसके खुदकुशी करने पर परिवार वाले भी हैरान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed