{"_id":"58e6605b4f1c1b1a205b3d70","slug":"boy-brutally-killed-in-mangolpuri-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले आंखों में डाली लाल मिर्च, फिर युवक को चाकू से गोदा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले आंखों में डाली लाल मिर्च, फिर युवक को चाकू से गोदा, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक युवक की चाकू गोदकर नृशंश हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अर्जुन उर्फ बिट्टू (18) के रूप में हुई है।
देर रात को अर्जुन घर के पास ही जागरण में शामिल होने गया था। वहां आरोपियों ने पहले पीड़ित की आंखों में मिर्चे डाल दी, इसके बाद ताबड़तोड़ उस पर दर्जन भर से अधिक चाकू के वार किए। बाद में सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।
परिजन गंभीर हालत में अर्जुन को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां हड़ताल होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। अर्जुन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अर्जुन अपने परिवार के साथ यू-ब्लॉक, मंगोलपुरी में रहता था।

देर रात जागरण देखने गया था अर्जुन
शव
अर्जुन के ही पड़ोस में साहिल नामक युवक रहता है। छोटी-मोटी बातों पर अक्सर साहिल व अर्जुन का झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को अर्जुन के घर के पास ही जागरण का आयोजन किया गया था। देर रात को अर्जुन उसे देखने के लिए घर से
निकला।
आरोप है कि देर रात करीब 1.30 बजे साहिल व उसके साथियों ने अर्जुन को घेर लिया। पहले उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
गर्दन, पेट, चेहरे, सीने और कमर में दर्जन से अधिक चाकू मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर आए लोगों ने परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी।
अनीता का आरोप है कि परिवार अर्जुन को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचा, जहां हड़ताल होने की बात कर उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया।