फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bouncer Ajay death case he died due to falling into drain and suffocation

बाउंसर अजय की मौत में खुलासा: पहले रैपिडो, फिर ऑटो में बैठा; उसके बाद पैदल सिगरेट पीते-पीते नाले में जा गिरा

Sat, 03 Oct 2026 06:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

24 सितंबर को अजय नोएडा में अपने दोस्त के पास गए थे, जहां दोनों ने शराब पी। दोस्त ने उन्हें रैपिडो बाइक से घर के लिए रवाना किया, लेकिन बाइक चालक ने उन्हें सेक्टर-62 के पास छोड़ दिया। वहां से अजय ऑटो पकड़कर आनंद विहार पहुंचे। आनंद विहार पहुंचकर उन्होंने एक दुकान से पानी और सिगरेट ली। इसके बाद नशे की हालत में पैदल चलते समय वह पास के नाले में जा गिरे।

विज्ञापन
bouncer Ajay death case he died due to falling into drain and suffocation
बाउंसर अजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के चिल्ला गांव निवासी बाउंसर अजय की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट के मुताबिक अजय की मौत नाले में गिरने के बाद डूबने और दम घुटने से हुई थी। नाले की गंदी मिट्टी नाक में फंसने के कारण उनकी सांस रुक गई थी। इसके अलावा पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। जांच में अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

एक बिल्डर के यहां थे बाउंसर
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस बीएनएसएस की 194 के तहत कानूनी कार्यवाही कर रही है। मृतक अजय परिवार के साथ चिल्ला गांव में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह नोएडा के एक बिल्डर के यहां बतौर बाउंसर कार्यरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार से किया था आखिर कॉल
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 सितंबर को अजय नोएडा से अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। परिजनों ने 26 सितंबर को नोएडा में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने बताया कि अजय ने आखिरी बार आनंद विहार से फोन किया था और जिस ऑटो में बैठे थे, उसका नंबर भी व्हाट्सएप पर भेजा था। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन

मोर्चरी में परिवार ने की शव की पहचान
इसी दौरान आनंद विहार के नजदीक कौशांबी के पास नाले में पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को एक अज्ञात शव मिला था। जिसे पहचान के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था। एक अक्तूबर की रात परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान अजय के रूप में की। 

पहले रैपिडो, फिर ऑटो में बैठा था अजय, फिर नाले में लाश मिली
पुलिस जांच में सामने आया कि 24 सितंबर को अजय नोएडा में अपने दोस्त के पास गए थे, जहां दोनों ने शराब पी। दोस्त ने उन्हें रैपिडो बाइक से घर के लिए रवाना किया, लेकिन बाइक चालक ने उन्हें सेक्टर-62 के पास छोड़ दिया। वहां से अजय ऑटो पकड़कर आनंद विहार पहुंचे। आनंद विहार पहुंचकर उन्होंने एक दुकान से पानी और सिगरेट ली। इसके बाद नशे की हालत में पैदल चलते समय वह पास के नाले में जा गिरे, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed