फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bottles of liquor were being taken in place of the patient in an ambulance

जेवरः एंबुलेंस में मरीज की जगह ले जा रहे थे शराब की बोतलें

Mon, 09 Mar 2020 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जेवर
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
Bottles of liquor were being taken in place of the patient in an ambulance
बरामद शराब - फोटो : अमर उजाला

मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस से शराब तस्करी का मामला सामने आया है। शराब तस्करों ने एंबुलेंस में स्ट्रेचर के ऊपर मरीज की तरह बोतलें रखकर उस पर कपड़े डाल रखे थे। साथ ही एक ग्लूकोज की एक बोतल टांगकर दूसरी बोतल में ग्लूकोज चढ़ा रहे थे। जेवर टोल चौकी पुलिस की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान एंबुलेंस से 26 पेटी अवैध शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की चेकिंग देख एंबुलेंस ड्राइवर पहले ही फरार हो गया। बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


शनिवार रात जेवर पुलिस की टीम एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच कर रही थी। रात करीब 12 बजे पुलिस ने शक होने पर एक एंबुलेंस को चेकिंग के लिए साइड करने का इशारा किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस एंबुलेंस के नजदीक पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले एंबुलेंस को छोड़कर चालक फरार हो चुका था। एंबुलेंस में  स्ट्रेचर पर कपड़े के नीचे मरीज की जगह हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब की बोतलें रखी हुईं थी। जांच में एंबुलेंस पर लगी नंबर प्लेट के फर्जी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन


कंटेनर से 814 पेटी अवैध शराब बरामद
 लुहारली टोल प्लाजा के नजदीक आबकारी विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध शराब से भरे कंटेनर को पकड़ा है। टीम ने कंटेनर से करीब 814 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक सोहनवीर उर्फ सोनू निवासी पानीपत को गिरफ्तार कर लिया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पानीपत से कंटेनर में अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर लुहारली टोल प्लाजा के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस ने कंटेनर को रोक लिया। टीम ने अवैध शराब जब्त कर चालक सोहनवीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर बढ़ी शराब तस्करी
 पुलिस ने हाल ही में शराब तस्करी के कई मामलों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस का कहना है कि होली के मौके पर अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब की तस्करी की जा रही है। हरियाणा से तस्करी कर दूसरे जिले व राज्यों में शराब ले जाई जा रही है। आशंका है कि इसमें कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। डीसीपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 


अवैध शराब का नहीं करें सेवन 
अवैध शराब का सेवन नहीं करें। आबकारी विभाग इस बाबत लोगों को जागरूक कर रहा है। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर संदेश वायरल किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने वीडियो में जानकारी देते हुए कहा है कि अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब में मिथाइल एल्कोहल मिला हो सकता है। इसके सेवन से नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed