फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Both the accused who attacked the Brigadier and his son got bail from the police station.

Delhi NCR News: ब्रिगेडियर व उनके बेटे पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों को थाने से मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूराे
नई दिल्ली।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में सेना के ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत मिल गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने विमानन कंपनी के निदेशक सतेंद्र उर्फ सोनू (49) और ढाबा मालिक संजय शर्मा (56) को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि दोनों को कानूनी प्रावधानों के अनुसार जमानत पर रिहा किया गया है। साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनसे पूछताछ करने के प्रयास जारी हैं।

जांचकर्ताओं के अनुसार यह घटना 11 अप्रैल की रात को घटी। ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के बाहर एक कार में शराब पी रहे दो व्यक्तियों को टोका। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ और लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारी और उनके बेटे पर कथित तौर पर हमला किया, साथ ही उनकी पत्नी को गाली दी और धमकी दी। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना से जुड़ी कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कई टीमें ऑनलाइन सामने आए वीडियो सहित सबूतों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed