{"_id":"f8eb39132c19f1dbee86f343d55c0d16","slug":"booth-will-now-roll-in-urdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बूथ पर उर्दू में भी मिलेगी मतदाता सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बूथ पर उर्दू में भी मिलेगी मतदाता सूची
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
उर्दू भाषी मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए इस बार फोटोयुक्त उर्दू मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। चुनाव आयोग यूपी के 21 जिलों में उर्दू में मतदाता सूची उपलब्ध कराने जा रहा है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि चुनाव तक गाजियाबाद के भी कुछ बूथ पर उर्दू में मतदाता सूची उपलब्ध होगी।
फोटो युक्त मतदाता सूची जिन जिलों के लिए तैयार की जा रही है, वह सभी मुस्लिम बहुल्य हैं। एक सर्वेक्षण के अनुसार वहां ज्यादातर मतदाता उर्दू भाषा की जानकारी रखते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पहली बार यूपी में इस तरह की व्यवस्था की गई है। हालांकि कई ऐसे जिले इस सुविधा से वंचित रहेंगे, जहां उर्दू भाषियों की संख्या अधिक है।
प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिकारी यूपी डेस्क से संपर्क करके उर्दू मतदाता सूची प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन