बस थोड़ा और इंतजार... दिवाली पर आएगी रियल एस्टेट में बूम
नोटबंदी के बाद मंदी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट में इस दिवाली रौनक आने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी कटौती होने बैंकों के होम लोन सस्ता हो गया है।
जिसकी वजह से खरीददारी अधिक होगी। वहीं दूसरी ओर रियल एस्टेट डेवलेपरों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए ऑफरों की झड़ी लगा दी है। ऐसे में घर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को इस समय डबल फायदा मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर में करीब 1000 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
दरअसल, हाल ही में रेपो रेट में कटौती रियल एस्टेट सेक्टर के लिए दिवाली का बहुत बड़ा तोहफा है। इस कदम के बाद बैंक भी होम लोन पर ब्याज कम हो गया है। इसके अलावा एनसीआर के गुरुग्राम में इस बार सर्कल रेट 05 फीसदी तक कटौती हुई है।
बीते दो वर्षों में सर्कल रेट 20 फीसदी तक गिरा है। जिससे ग्राहकों को प्रोत्साहन मिल रहा है। वर्षों से मंदी की चपेट में रियल एस्टेट कारोबार में दोबारा जान लौटने की संभावना है।
एनसीआर में 1000 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान
नेशनल रियल एस्टेट डेवलमपेंट काउंसिल (नरेडको), कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) और एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ऑफ इंडिया (एसोचैम) के मुताबिक इस बार रियल एस्टेट कारोबारियों का मुख्य फोकस रेडी टू मूव घरों पर है। यहां पर कारोबार अधिक बढने की संभावना है। इन संगठनों के मुताबिक गुरुग्राम व एनसीआर में 1000 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
बीते वर्ष के मुकाबले 30 फीसदी अधिक होगा। एसोचैम के सचिव डीएस रावत कहते हैं अब रियल एस्टेट फिर से बढ़ रहा है। अब लोग रेडी टू मूव की ओर बढ़ रहे हैं। इससे अधिक लोगों को घर खरीदना चाह रहे हैं।
प्रोजेक्ट में निवेश लोगों की प्राथमिकता नहीं है। गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे, सोहना रोड और हुडा के कई सेक्टरों में तैयार प्रोजेक्ट के साथ ऑफरों के जररोये लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
नरेडको के वाइस चेयरमैन प्रवीण जैन का कहना है कि मौजूदा समय में प्रॉपर्टी की कीमत करीब 20 फीसदी कम है। इस बार दिवाली में करीब 20 फीसदी तक रियल एस्टेट कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है।
गुरुग्राम में 05 हजार और एनसीआर में 25 हजार से अधिक घर बनकर तैयार है। यह ग्राहकों के लिए पहली प्राथमिकता है। यहां पजेशन तुरंत मिल जाएगा। अब मार्केट में कैश फ्लो हो रहा है। जिससे रियल एस्टेट सेक्टर को फायदा होगा।
घर खरीदने का है सही समय
मुख्य रूप से ये ऑफर
-हर बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट
-घर खरीदने पर विदेश घूमने का मौका
-आईफोन-7, सोने के सिक्के भी दिए
कई बिल्डर दे रहे हैं यह ऑफर
-रजिस्ट्री चार्ज नहीं
-सर्विस टैक्स नहीं
-हर बुकिंग पर 21 गिफ्ट मिलना तय
-हर बुकिंग पर मेगा लकी ड्रॉ में भाग लेने का मौका
-फ्री मोडुलर किचन
-लोन प्रोसेसिंग फीस नहीं
-2 साल तक फ्री मेंटेनेंस
-फ्री क्लब मेम्बरशिप