फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bookies arrested in gurgaon

देर रात रंगेहाथ पकड़ाया सट्टेबाजों का गिरोह

Fri, 30 Oct 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 30 Oct 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
bookies arrested in gurgaon

पिछले कई दिनों से शहर पुलिस को मिल रही सट्टेबाजी की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात स्थानीय सिटी पुलिस के जवानों ने शहर के वार्ड नंबर 11 में छापेमारी अरायान चलाया जिसमें पुलिस ने एक मकान से दो सट्टा खाईवालों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उक्त आरोपी एक मकान में बैठकर सट्टा खाईवाली का काम कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस द्वारा पकडे़ गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं सट्टेबाजों का मास्टर माईंड भागने में सफर रहा।
विज्ञापन


स्थानीय सिटी पुलिस प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी पुलिस को पिछले कई दिनों से खबर मिल रही थी कि कुछ व्यक्ति शहर के वार्ड नंबर 11 में सट्टा खाईवाली का काम कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने बृहस्पतिवार की रात सट्टाबाजों को दबोचने के लिए एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर छापेमारी करने को भेजा जहां एएसआई किशन सिंह ने एक मकान से वार्ड नंबर 11 के ही निवासी विजय पुत्र मोहर सिंह व अनिल पुत्र नन्नूराम नाम के दो युवकों को सट्टा खाईवाली करते हुए रंगेहाथों पकड़ा।

इसके अलावा अन्य लोगों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। जांच अधिकारी किशन सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश अनुसार किसी भी सूरत में सट्टा व अवैध शराब बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


इस बीच उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड में पुलिस द्वारा मुनादी करा दी गई है यदि इस बीच किसी ने सट्टा लेने या लगाने काम किया तो उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि पकडे़ गए दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed