फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Book on female prisoners in tihar

सामने आई महिला कैदियों की कहानी

Sun, 19 Apr 2015 04:06 PM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Book on female prisoners in tihar

एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में रहने वाली महिला कैदियों के जीवन और अनुभवों पर आधारित तिनका-तिनका तिहाड़ किताब लिमका बुक ऑफ रिकार्ड्स में शामिल हो गयी है।

विज्ञापन


महिला कैदियों की कहानियों को लेखिका वृतिका नंदा और स्पेशल सीपी एडमिन विमला मेहरा ने मिलकर लिखा था। इस किताब को अपने अनूठेपन की वजह से नेशनल रिकार्ड के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में राजकमल प्रकाशन से हिंदी और अंग्रेजी में छपी इस किताब को पाठकों के बीच इंटरनेशनल बुक फेयर 2014 के दौरान प्रगति मैदान में विमोचित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में अनूठा प्रयास

Book on female prisoners in tihar

यह दुनिया में अपने तरह का पहला अनूठा प्रयास था, जिसमें तिहाड़ जेल की महिला कारागार नंबर छह में बंद कैदियों को कविता लेखन के लिए प्रेरित किया गया था, जिसमें चार महिला कैदियों रमा चौहान, सीमा रघुवंशी, रिया शर्मा व आरती की कविताओं का संकलन छापा गया।

इन कविताओं में मानवाधिकार, कानून, समाज और न्याय को लेकर उनकी टीस को बखूबी समझाया गया है। किताब में छपी फोटो भी कैदियों ने खुद ली थी। किताब में कैदियों के लिए गाना, दीवार पर तिनका, परिचय शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed