फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bomb threat on Delhi-Pune Vistara flight at Delhi airport

Delhi: दिल्ली-पुणे फ्लाइट में बम की अफवाह, तलाशी में नहीं मिला संदिग्ध सामान; एहतियातन यात्रियों को उतारा गया

Fri, 18 Aug 2023 11:45 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:45 AM IST
विज्ञापन
Bomb threat on Delhi-Pune Vistara flight at Delhi airport
विस्तारा एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की इंदिरा गांधी हवाई अड्डा पर शुक्रवार सुबह एक विमान में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान दिल्ली से पुणे के लिए उड़ान भरने को तैयार था। सूचना मिलते ही रनवे पर पहुंची पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को विमान से उतारकर उसकी पूरी तलाशी ली। विमान से कोई विस्फोटक नहीं मिलने पर सूचना को फर्जी करार दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विस्तारा की उड़ान संख्या यूके 971 को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी। विमान में बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इसी दौरान जीएमआर के कॉल सेंटर में विमान में बम होने की सूचना मिली। पुलिस के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस और सुरक्षा कर्मी विमान के पास पहुंचे और विमान से करीब 100 यात्रियों को नीचे उतारा। उसके बाद विमान को किनारे में ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षा कारण बताकर विमान से नीचे उतारा गया ताकि कोई भगदड़ न मचे। उसके बाद पुलिस व अन्य सुरक्षाकर्मियों ने विमान के चप्पे चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में सूचना को फर्जी करार दिया गया। तलाशी की वजह से विमान करीब आठ घंटे की देरी से उड़ान भरने को तैयार हुआ। पुलिस झूठी सूचना देने वाले की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed