{"_id":"6a6ad3345e54729e9c0c7cec","slug":"bomb-threat-death-threat-issued-against-mp-pappu-yadav-and-his-family-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Threat: सांसद पप्पू यादव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, DCP को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Threat: सांसद पप्पू यादव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, DCP को लिखी चिट्ठी
Thu, 30 Jul 2026 10:00 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:00 AM IST
सार
सांसद पप्पू यादव को उनके परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में उन्होंने पुलिस उपायुक्त को एक चिट्ठी लिखकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्णिया, बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने सांसद और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। धमकी सांसद की आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल दी गई है। बहरहाल, इस मामले में पप्पू यादव की तरफ से नई दिल्ली जिला पुलिस को शिकायत सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नई दिल्ली जिले के डीसीपी सचिन शर्मा को पत्र लिख कर कहा कि उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मिली धमकियों के मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन