{"_id":"652f8a6d1da89a8542076184","slug":"bolero-collides-with-scooty-near-mangolpuri-flyover-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास हादसा, बोलेरो ने मारी स्कूटी को टक्कर; दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास हादसा, बोलेरो ने मारी स्कूटी को टक्कर; दो की गई जान
Wed, 18 Oct 2023 01:04 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:04 PM IST
सार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक बोलेरो गाड़ी ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार और पीछे बैठे शख्स की मौत हो गई है।
विज्ञापन
थाना मंगोलपुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक हादसा हो गया है। जहां एक बोलेरो गाड़ी ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6.39 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस को बताया गया कि मंगोलपुरी फ्लाईओवर के नीचे सीएनजी पंप रिंग रोड के पास एक दुर्घटना हो गई है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पूछताछ से पता चला कि एक बोलेरो नंबर एचआर 55-एएम8661 ने एक स्कूटी नंबर डीएल 11एच3961 को टक्कर मार दी, जब वे यू टर्न ले रहे थे । स्कूटी सवार और पीछे बैठे दोनों हिमांशु और प्रियांशु के सिर में चोट लग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो का ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि शवों को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मंगोलपुरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी कर दी है।