{"_id":"b2347a2e8bd3275857b7ebc835b5e547","slug":"bogus-votes-in-ls-elections-today-will-reveal","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS चुनावः फर्जी वोटों का आज होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS चुनावः फर्जी वोटों का आज होगा खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 17 Jun 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के दौरान गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में जमकर फर्जी वोटों का इस्तेमाल किया गया। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पर सवालिया निशान लगाते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने हरियाणा निर्वाचन आयोग को 5000 वोटों की सूची सौंपी है।
विज्ञापन
उमेश अग्रवाल इस मुद्दे पर मंगलवार को प्रेस वार्ताकर बड़ा खुलासा करने वाले हैं। उनका आरोप है कि गुड़गांव विधानसभा की वोटर लिस्ट में भारी फर्जीवाड़ा है। उनका दावा है कि 4000 लोगों के वोट दो स्थानों पर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस तरह 4000 लोगों का वोट सीधे 8000 हजार हो गया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि यह नहीं कहा जा सकता कि इनमें से कितने वोट इस्तेमाल हुए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को पत्रकार वार्ता में करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ने 2.71 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय यह भी है कि उमेश ने गुड़गांव विधानसभा से पिछला चुनाव लड़ा था। चुनाव में वह सुखबीर कटारिया से हार गए थे।
उसके बाद से फर्जी वोट को लेकर उन्होंने मुहिम छेड़ रखी है। इस मामले को लेकर निर्वाचन विभाग के दो बीएलओ सहित चार कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं।
इस मामले में स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया पर दो दिन पूर्व ही नौंवी एफआईआर दर्ज हुई है। साथ ही एसीपी सिटी नरेंद्र कादियान और कुछ दूसरे लोग इस मामले में दोषी बताए गए हैं।