फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bofors: re-investigation petition will now be heard on May 11

बोफोर्स : पुन: जांच याचिका पर अब 11 मई को सुनवाई होगी

Sat, 07 Apr 2018 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Bofors: re-investigation petition will now be heard on May 11
bofors

बोफोर्स तोप दलाली घोटाले में नये सिरे से जांच करने की अनुमति देने संबंधी सीबीआई की याचिका पर अब 11 मई को सुनवाई होगी। शनिवार को अतिरिक्त चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनुज अग्रवाल ने कहा कि उनके पास केस से संबंधित दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट से नहीं आए हैं।

विज्ञापन


उन्हें वह मुहैया कराए जाएं। सीबीआई ने 1 फरवरी को  तीस हजारी कोर्ट में यह याचिका दाखिल की थी। एजेंसी ने इस मामले में 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट के केस बंद करने के आदेश को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन


यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि, सीबीआई ने ऐसा अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल की उस सलाह पर जिसमें 13 साल पहले बंद मामले को फिर से शुरू करना एजेंसी की साख के लिए घातक होने की बात कहने के बाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने तीस हजारी कोर्ट में अंतरराष्ट्रीय प्राइवेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी प्रमुख माइकल हर्शमैन के नए खुलासों के बाद याचिका दायर की है। इस एजेंसी को वी पी सिंह सरकार ने बोफोर्स घोटाले के जांच की जिम्मेदारी दी थी।


बोफोर्स बनाने वाली स्वीडन की कंपनी पर आरोप था कि उसने 1,473 करोड़ रुपये की इस डील को पाने के लिए 1986 में राजीव गांधी सरकार के दौरान 64 करोड़ की घूस दी थी। हर्शमैन ने दावा किया कि उसके पास स्विस अकाउंट मॉन्ट ब्लैंक की जानकारी है जिसमें घूस की रकम को जमा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed