फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of missing youth recovered from sugarcane field in Hapur

Hapur: गन्ने के खेत से बरामद हुआ लापता युवक का शव, कुछ दिन पहले घर से बुलाकर ले गए थे चिराग और दानिश

Mon, 09 Dec 2024 04:31 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Dec 2024 04:31 PM IST
सार

हापुड़ जिले में गन्ने के खेत में एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने ही युवक की हत्या की है।
 

विज्ञापन
Body of missing youth recovered from sugarcane field in Hapur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर से तीन दिन पहले लापता हुए 22 साल के साहिल का शव गांव के पड़ोसी गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान थे। परिजनों ने गांव निवासी चिराग और दानिश अली के खिलाफ साहिल के साथ अनहोनी की घटना का अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एएसपी विनित भटनागर ने बताया कि तीन दिन पहले गांव बक्सर के मोहल्ला सक्कों वाला निवासी चांद अली ने थाने में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि उसका 22 साल का भाई साहिल अली मजदूरी करता था। दिसंबर की सुबह को उसको गांव निवासी चिराग और दानिश बुलाकर अपने घर ले गए थे। इसके बाद से उसके भाई का कोई सुराग नहीं लग सका और उसका फोन भी बंद हो गया। एएसपी ने बताया कि रविवार की शाम को दोबारा परिजनों ने चिराग और दानिश पर साहिल के साथ किसी अन्होनी की आशंका व्यक्त करने की आशंका व्यक्त की। 
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह को लापता साहिल का शव पड़ोसी गांव वैठ के जंगल में गन्ने के खेत से ग्रामीणों के सहयोग से बरामद कर लिया गया। प्रथम दृष्टि में मृतक की मौत सिर में चोट लगने से प्रतीत हो रही है, फिर भी मौत का सहीं कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है, पुलिस आरोपियों के निकट है, शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर शीघ्र घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed