{"_id":"6788d5d933dacb9fa20ce1bd","slug":"body-of-a-young-man-was-found-in-a-hotel-in-rohini-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: रोहिणी में मिला होटल से युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: रोहिणी में मिला होटल से युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Jan 2025 03:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 03:18 PM IST
सार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक होटल से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान भी हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
रोहिणी के मांगेराम पार्क स्थित ओयो होटल में एक युवक का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त कैथल हरियाणा निवासी 32 साल के चिराग सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उनके फोन और होटल के सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसके साथ होटल में कौन मौजूद था।
विज्ञापन