फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Body of a teenager found in a canal in Greater Noida after four days

UP: चार दिन बाद नहर से मिला किशोर का शव, परिजन बोले- हत्या के बाद तेंज डालकर नहर में फेंका गया; तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Jun 2025 07:05 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Jun 2025 07:05 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक लापता किशोर का शव चार दिन बाद नहर में मिला है। परिजनों ने तीन नाबालिग दोस्तों पर हत्या और शव पर तेजाब डालकर नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि नहर में डूबने से किशोर की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Body of a teenager found in a canal in Greater Noida after four days
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता एक किशोर का शव शुक्रवार सुबह चार दिन बाद जेवर स्थित दयानतपुर गांव में नहर में मिला। मृतक की पहचान सन्नी रावल (16) निवासी गांव जैतपुर वैशपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक के तीन नाबालिग दोस्तों पर हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाकर नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन




किशोर की गुमशुदगी और शव की बरामदगी
सुभाष रावल ने बताया कि उनका भतीजा सन्नी 10 जून को सुबह बाइक से घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सन्नी का मोबाइल 10 जून शाम पांच बजे तक चालू था, लेकिन 11 जून को बंद हो गया। गुरुवार को पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर बताया कि सन्नी की बाइक खंदेड़ पुल, नहर जारचा के पास खड़ी है। शुक्रवार दोपहर सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई और गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए गए। शुक्रवार रात 11 बजे पुलिस ने सूचना दी कि सन्नी का शव जेवर में नहर के पास मिला है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप: हत्या कर शव पर तेजाब डाला
परिजनों का आरोप है कि सन्नी का गांव के कुछ नाबालिगों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। 10 जून को तीन नाबालिगों ने उसे गांव के गोल चक्कर पर रोका, मारपीट की और बेहोशी की हालत में बाइक पर बिठाकर गंग नहर ले गए। वहां दोबारा मारपीट के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए शव पर तेजाब डाला और उसे नहर में फेंक दिया। शव बहकर जेवर की नहर में पहुंचा। परिजनों का कहना है कि रंजिश के चलते हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा: डूबने से हुई मौत
सूरजपुर पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि सन्नी अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घबराए दोस्तों ने मदद करने या सूचना देने के बजाय घर चले गए। जेवर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव नहर के रैंप में फंसा मिला। तेज धूप और पानी में रहने के कारण शव फूल चुका था और काला पड़ गया, जिसे परिजनों ने तेजाब से जलने का दावा किया।

सन्नी की मां ने कर ली थी आत्महत्या
सन्नी के पिता हरिओम उर्फ सूका, जैतपुर वैशपुर में माली का काम करते हैं। सन्नी की मां ने जब वह पांच माह का था, तब आत्महत्या कर ली थी। सन्नी आठवीं पास था और छह माह से गांव में डीजे की दुकान पर हेल्पर का काम करता था। वह अक्सर देर से घर लौटता था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया गया है। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, और घटनास्थल की तकनीकी जांच की जा रही है। तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। नाबालिगों की संलिप्तता से गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि समय पर समय रहते तलाशी अभियान चलाया गया होता तो शायद सन्नी बच सकता था।। परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed