फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bodies found in company room truth in Nepal !

कंपनी के कमरे में मिली थी खून से सनी लाशें नेपाल में है सच!

Fri, 22 May 2015 09:09 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
bodies found in company room truth in Nepal !

जब्बल कंपनी में हुए दोहरे हत्याकांड में तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। हत्या का सुराग जुटाने के लिए एक पुलिस टीम नेपाल भेजी गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि हत्यारे नेपाल भाग सकते हैं। यह टीम मृतक मिलिंद और अर्जुन के परिवार वालों से मिलकर जानकारी इकट्ठा करेगी।

मालूम हो कि नेपाल निवासी मिलिंद उर्फ मीन प्रसाद पिछले करीब 15 साल से एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जब्बल कंपनी में काम करता था।

जहां रहते थे वहीं मिले थे खून से लथपथ शव

bodies found in company room truth in Nepal !

मिलिंद कंपनी की ही दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। मंगलवार को मिलिंद और चचेरे भाई अर्जुन के लहूलुहान शव उसके कमरे में पड़े मिले थे।

तब अर्जुन की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में हिंदुस्तान सिरिंज में काम करने वाले मिलिंद के भाई नंद लाल ने उसकी पहचान की थी।

क्राइ ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने कंपनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इस वजह से जुड़े नेपाल से तार

bodies found in company room truth in Nepal !

एक कैमरे की फुटेज में तीन युवक जब्बल कंपनी की तरफ जाते और करीब एक घंटे बाद वापस दिखाई दिए थे। कद काठी से तीनों नेपाली लग रहे थे।

ऐसे में पुलिस को इस हत्याकांड में किसी नेपाली के ही शामिल होने का शक है। आशंका है कि आरोपी वारदात कर नेपाल भाग गए।


ऐसे में उनकी तलाश और मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की एक टीम नेपाल भेजी गई है। टीम के लौटने के बाद मामले को दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed