फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   board in union minister mahesh sharma adopted village writes bjp entry not allowed

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के गोद लिए गांव में लगा बोर्ड, लिखा-यहां भाजपाइयों का आना सख्त मना

Mon, 29 Oct 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 29 Oct 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
board in union minister mahesh sharma adopted village writes bjp entry not allowed
महेश शर्मा के गोद लिए गांव में लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा के गोद लिए गांव की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया  पर खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर दादरी के गांव कचहैड़ा में लगे एक बोर्ड की है जिसमें लिखा है कि यहां बीजेपी वालों का आना सख्त मना है।

विज्ञापन


दरअसल गांव के किसानों ने ही इस बोर्ड पर यह लिखा है और इसकी वजह उनकी जमीन है। दरअसल किसानों का आरोप है कि भाजपा सरकार ने बिल्डर को उनकी जमीन पर कब्जा दे दिया और जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर लाठीचार्ज कराया गया। इसी से नाराज होकर किसानों ने बोर्ड लगाकर लिख दिया- भाजपा वालों का गांव में आना सख्त मना है लिखा है।
विज्ञापन


किसानों ने बोर्ड लगाकर उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। बोर्ड के लेकर लोगों में चर्चा है। जबकि कचहैड़ा गांव सांसद द्वारा विकास के लिए गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी तहसील के गांव कचहैड़ा समेत आसपास के करीब छह गांवों की जमीन को बिल्डर ने सीधा बैनामा कराकर किसानों से लिया था। किसानों को जमीन अधिग्रहण की शर्तो के मुताबिक मुआवजा और सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया था।

आश्वासन के चलते ही किसानों ने अपनी जमीन दी थी। किसान लंबे समय से अतिरिक्त मुआवजा 64.7 फीसदी देने, प्लाट देने समेत मांगों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। आंदोलन के चलते किसान जेल भी गए हैं।

board in union minister mahesh sharma adopted village writes bjp entry not allowed
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के गोद लिए गांव में लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

मांगों के पूरा नहीं करने के चलते ही जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया था। जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को बिल्डर के साथ प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जमीन पर पुलिस बल के दम पर कब्जा दिला दिया गया।

विरोध करने पर किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। महिलाओं को भी पीटा गया। लाठीचार्ज करने, जेल भेजने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है।

जिस पर लिखा है कि भाजपा सांसद के गोद लिए गांव में भाजपा वालों का आना सख्त मना है। बोर्ड लगने के फोटो को किसानों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया। सोशल मीडिया पर फोटो को लेकर चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed