{"_id":"571943394f1c1b8a728b4d0c","slug":"bmw-hit-and-run-case-issued-non-bailable-warrants-against-the-car-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMW हिट एंड रन केस, चालक के खिलाफ गैर जमानती वारंट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BMW हिट एंड रन केस, चालक के खिलाफ गैर जमानती वारंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस का आरोपी
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में कार चालक विनोद डेढ़ा के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए। घटना के छह दिन बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। थाना सेक्टर-24 प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई है। पता चला है कि वह हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की कोशिश कर रहा है। यहीं कारण है कि सरेंडर नहीं कर रहा। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और आसपास के शहरों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने सेक्टर-22 में चार लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गुलफाम की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों और चौड़ा गांव के लोगों ने चौड़ा चौराहे पर गुलफाम के शव को रखकर जाम लगा दिया था। अन्य घायलों में से अनवर को परिजन मुरादाबाद ले गए जबकि दो अन्य घायल प्रेम और जोगिंदर का सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल इलाज किया गया।
विज्ञापन
जोगिंदर को अस्पताल से मिली छुट्टी
हादसे में घायल जोगिंदर को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल से बृहस्पतिवार शाम छुट्टी दे दी गई। उसके दाएं पैर की घुटने से नीचे की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का रोगी होने के कारण सर्जरी न करते हुए पैर में प्लास्टर कर दिया गया था। दो माह में वह चलने में सक्षम हो जाएगा।
विज्ञापन
आज निकालेंगे कैंडल मार्च
गुलफाम के परिजन और दोस्त शुक्रवार को घटना स्थल के आसपास कैंडल मार्च निकालेंगे। गुलफाम के चचेरे भाई तालिव ने कहा कि पुलिस अभी तक आरोपी कार चालक को नहीं पकड़ सकी है। परिवार को मुआवजा दिलाने का कोई प्रयास शुरू नहीं किया है। इंसाफ की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।