फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BMW hit-and-run case: Accused gave surrender plea in court

पुलिस नहीं पकड़ पाई, कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दे गया BMW हिट एंड रन केस का आरोपी

Tue, 19 Apr 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 19 Apr 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
BMW hit-and-run case: Accused gave surrender plea in court
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में आरोपी चालक विनोद ने पुलिस को चकमा देकर जिला कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा नान बेलेबल वारंट इशू कराने से पहले ही आरोपी विनोद ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल कर दी।

विज्ञापन


वह कोर्ट में मंगलवार को हाजिर हो सकता है। हालांकि पुलिस भी प्रयास कर रही है कि किसी तरह से कोर्ट में हाजिर होने से पहले आरोपी को दबोच लिया जाए। वहीं, पीड़ित पक्ष इंसाफ के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


आरोपी चालक को पकड़ने के मामले में पुलिस शुरू से ही सुस्त और लापरवाह दिखी। शनिवार को हादसे के बाद घटना स्थल पर पुलिस देर से पहुंची। यदि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो संभव था कि आरोपी चालक विनोद का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डालकर पुलिस उसे धर दबोचती।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकता है आरोपी

BMW hit-and-run case: Accused gave surrender plea in court

पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक ने हादसे के करीब दो घंटे बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ किया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, फरीदाबाद समेत आसपास के शहरों में छापे मार रही है लेकिन आरोपी पुलिस को चमका देने में कामयाब है।

पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई लेकिन उसने पुलिस को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल कर दी। पुलिस के मुताबिक वह मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

दूसरी तरफ आरोपी चालक को पकड़ने के लिए हाथपैर मार रही पुलिस ने आरोपी के मामा, फूफा समेत अन्य परिजनों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

'आरोपी को पकड़ने में पुलिस ढीला रवैया अपना रही है'

BMW hit-and-run case: Accused gave surrender plea in court
BMW हिट एंड रन केस - फोटो : अमर उजाला

उधर, हादसे में मारे गए गुलफाम के पिता वाहिद हुसैन, मां और चचेरे भाई तालिव ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पीड़ितों के मुताबिक आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने ढीला रवैया अपनाया है।
परिजन का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे। पुलिस का कहना है कि सरेंडर के बाद वह कोर्ट से उसकी रिमांड लेने की अपील करेगी। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली है कि आरोपी दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है।

बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे रेसिंग कर रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी. जिसमें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान गुलफाम की मौत हो गई।

वहीं, घायल अनवर, प्रेम सिंह और जोगिंदर को सुमित्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों और चौड़ा गांव के लोगों ने रविवार को चौड़ा चौराहे  पर गुलफाम के शव को रखकर जाम लगा दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी के काफी राजनीतिक संबंध भी है।

कोर्ट में हाजिर हुआ आरोपी तो रिमांड पर ले सकती है पुलिस

BMW hit-and-run case: Accused gave surrender plea in court

चूंकि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। साथ ही आरोप लगे हैं कि हादसे के वक्त आरोपी ने पिस्टल दिखाई और किसी दूसरी बीएमडब्लू कार में बैठकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में हादसे वाली कार तो पहले ही जब्त कर चुकी है।

आरोपी किसके साथ बीएमडब्लू में बैठकर फरार हुआ है, उससे भी पुलिस पूछताछ करेगी। साथ ही पिस्टल की बरामदगी भी जरूरी है। पुलिस का प्रयास तो यही है कि किसी तरह से कोर्ट में हाजिर होने से पहले यदि गिरफ्तार कर लिया जाता है तो पिस्टल और भगाने में मदद करने वाले दूसरे बीएमडब्लू सवार समेत सभी सबूतों के साथ पेश करेगी।

अगर आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गया तो पुलिस ने रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली है।

सुमित्रा ने किया रेफर, कैलाश में भर्ती हुए घायल

BMW hit-and-run case: Accused gave surrender plea in court

बीएमडब्ल्यू की टक्कर में घायल प्रेम सिंह और जोगिंदर सुमित्रा अस्पताल से रेफर कर दिए हैं। उन्हें सोमवार को सेक्टर -27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सुमित्रा अस्पताल के सीएमडी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि प्रेम सिंह और जोगिंदर के पैर में फैक्चर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं, अनवर के परिजन पहले ही उसे अस्पताल से छुट्टी कराकर मुरादाबाद ले जा चुके हैं।

कैलाश अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी बीबी जोशी ने बताया कि दोनों मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed