{"_id":"5fb613c2b59f31245f2052e1","slug":"bmw-car-rider-firing-at-a-bike-rider-in-posh-area-in-ghaziabad-viral-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पॉश इलाके में फायरिंग कर घूमते रहे बीएमडब्ल्यू सवार युवक, रईसजादों ने गुंडई दिखा फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पॉश इलाके में फायरिंग कर घूमते रहे बीएमडब्ल्यू सवार युवक, रईसजादों ने गुंडई दिखा फैलाई दहशत
Thu, 19 Nov 2020 12:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Police
- फोटो : एएनआई
गाजियाबाद में वीवीआईपी की मौजूदगी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की चेकिंग के बीच बुधवार रात कविनगर क्षेत्र के पॉश इलाके में बीएमडब्ल्यू सवार युवकों ने सरेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। अवंतिका में फायरिंग करने के बाद बेखौफ युवक सेक्टर-10 राजनगर में घुस गए और वहां भी फायरिंग की।
कार सवार युवकों ने महिला के साथ जा रहे बाइक सवार के साथ छींटाकशी की। युवक ने विरोध किया तो कार सवारों ने उस पर गोली चला दी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस दौड़ पड़ी। एसएसपी ने शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दिए।
बता दें कि नेहरूनगर में आरएसएस की कार्यसमिति की बैठक चल रही है। इसमें भाग लेने के लिए सरसंघचालक मोहन भागवत समेत तमाम बड़ी हस्तियां शहर में मौजूद हैं। उनकी सुरक्षा की दृष्टि और दिल्ली में आतंकियों के पकड़े जाने के बाद जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
इसके बावजूद बुधवार रात सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू कार में सवार युवकों ने कविनगर क्षेत्र के पॉश इलाके में दबंगई दिखाते हुए कई स्थानों पर फायरिंग की। अवंतिका में फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने सेक्टर-10 राजनगर में अपनी कार मोड़ दी।

बताया जा रहा है कि अवंतिका में बाइक पर महिला-पुरुष जा रहे थे। बीएमडब्ल्यू सवारों ने उन पर छींटाकशी की तो युवक ने विरोध जताया। हिम्मत दिखाते हुए युवक ने बीएमडब्ल्यू सवारों को ललकारते हुए कार रुकवा ली। युवक बीएमडब्ल्यू के चालक की तरफ बढ़ा तो उसमें बैठे युवकों ने उस पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली युवक के कान के पास से होते हुए गुजर गई।
कैला भट्ठा इलाके के हैं आरोपी, खरीदी थी सेकेंड हैंड बीएमडब्ल्यू
कार के नंबर को ट्रेस करने पर बीएमडब्ल्यू अशोक नगर निवासी सतेंद्र यादव के नाम पर रजिस्टर्ड मिली। पुलिस कार मालिक तक पहुंची तो पता चला कि उन्होंने यह कार कैला भट्ठा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को बेच दी है। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी कैला भट्ठा इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने आठ लाख रुपये में सेकेंड हैंड बीएमडब्ल्यू खरीदी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।