फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BMW and Thar riders create ruckus over blowing horn, beat up Swift riders

Delhi NCR News: हॉर्न बजाने पर बीएमडब्ल्यू और थार सवार युवकों का हंगामा, स्विफ्ट सवारों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
-द्वारका साउथ थाना एरिया की वारदात, हमले में दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

- स्विफ्ट कार सवार युवक रेस्तरां के वेटर को बुलाने के लिए बजा रहे थे हॉर्न
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में हॉर्न बजाने पर बीएमडब्ल्यू और थार गाड़ी सवार 8-9 लड़कों ने स्विफ्ट कार सवार दो युवकों को जमकर पीटा। बाद में पत्थर और बीयर की बोतल से भी वार कर दिया। आरोपियों ने स्विफ्ट के शीशे भी तोड़ दिए। मामले की सूचना पुलिस को देने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मनोज कुमार (34) और कुणाल (24) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक मनोज परिवार के साथ छावला गांव में रहता है। वह रोहिणी कोर्ट में नौकरी करता है। रविवार रात के समय उसके पास दोस्त कुणाल और नागेंद्र मिलने आए। देर रात तीनों सेक्टर-10 के एक रेस्तरां में स्विफ्ट कार से खाना खाने के लिए पहुंचे। कार मनोज चला रहा था। वहां पहुंचने पर मनोज ने कार का हॉर्न बजाया और वेटर को बुलाने का प्रयास किया। आरोप है कि वहां बीएमडब्ल्यू और थार सवार आठ-नौ लड़के पहले से बीयर पी रहे थे। हॉर्न सुनकर एक युवक भड़क गया और वह मनोज के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अचानक बाकी युवक भी वहां पहुचे।
विज्ञापन

आते ही इन लोगों ने मनोज को गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। कुणाल ने कार से उतरकर इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसको भी पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पत्थर और बीयर की बोतल से दोनों पर हमला कर दिया। नागेंद्र ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। बाद में उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed