फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blue Mount started Blue Mount Direct to encourage entrepreneurship

उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लू माउंट ने शुरू किया ब्लू माउंट डायरेक्ट

Sat, 09 Mar 2019 06:05 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Mar 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Blue Mount started Blue Mount Direct to encourage entrepreneurship
news

भारत में होम एवं कॉमर्शियल वॉटर प्यूरीफायर के अग्रणी निर्माता ब्लू माउंट अप्लायन्सेज़ ने आज अपने आधुनिक सेल्स वर्टिकल ‘ब्लू माउंट डायरेक्ट’ के लॉन्च का ऐलान किया है। ‘ब्लू माउंट डायरेक्ट’ के माध्यम से कंपनी ने एंटी ऑक्सीडेन्ट एल्केलाईन वॉटर के फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ा कर तथा लोगों को उद्यमी बनने का मौका दे कर हर महीने 50000 नए उपभोक्ता बनाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


इस मौके पर श्री विशाल गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्लू माउंट अप्लायन्सेज़ ने कहा, ब्लू माउंट डायरेक्ट उपभोक्ताओं को उद्यमी एवं आत्मनिर्भर बनने का मौका देगा, तथा लोगों को सेहतमंद पानी के बारे में शिक्षित करेगा, जो सिर्फ एल्केलाईन आरओ से ही मिल सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज वॉटर प्यूरीफायर के क्षेत्र में कई उत्पाद उपलब्ध हैं, जो अपनी तकनीकों के साथ शुद्ध पानी की गांरटी देते हैं। ऐसे में उपभोक्ता जानकारी के अभाव में यूवी और आरओ के बीच अंतर नहीं कर पाता और अक्सर नियमित आरओ वॉटर प्यूरीफायर को चुन लेता है, जिसका उसकी सेहत पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लू माउंट डायरेक्टः कैसे काम करता है 
ब्लू माउंट डायरेक्ट के साथ जुड़कर उपभोक्ता ब्लू माउंट अप्लायन्सेज़ का डीलर बन सकता है, वह अपना खुद का उपभोक्ता आधार बना सकता है। कंपनी ब्लूमाउंट के नए डीलर को उत्पादों तथा ब्लू माउंट केयर ऐप्लीकेशन के बारे में शिक्षित करती है, ताकि वे उपभोक्ताओं, डीलरों, वितरकों और सर्विस फ्रैंचाइज़ी के साथ जुड़ सकें और उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाई जा सकें। 


अब तक केवल शहरी लोग ही साफ पेय जल के फायदे जानते थे, लेकिन अब बढ़ते प्रदूषण के साथ हर क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छे वॉटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना ज़रूरी हो गया है। ब्लू माउंट हर व्यक्ति के आरओ को अच्छे वॉटर प्यूरीफायर से बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी हर व्यक्ति को आधुनिक तकनीक से युक्त वॉटर प्यूरीफायर अपनाने का मौका देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed