फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blood donation camp organized by amar ujala foundation

69 शहरों में लगे 78 शिविर, 4423 महादानियों ने किया रक्तदान

Fri, 15 Jun 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized by amar ujala foundation
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के 19 प्रकाशन केन्द्रों से जुड़े 69 शहरों में विश्व रक्तदाता दिवस पर कुल 78 स्थानों पर महादानियों ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि रक्तदान के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित करने की मुहिम पर पहले से ही काम करने के कारण अनेक स्थानों पर एक-एक शिविर में ही दो सौ से भी अधिक नागरिकों ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन


इन 78 शिविरों में कुल 4423 लोगों ने महादान कर निस्वार्थ मानव सेवा की मिसाल कायम की। रक्तदान शिविरों का यह सिलसिला अमर उजाला की विभिन्न इकाइयों में पूरे जून माह चलता रहेगा।
विज्ञापन


आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पिछले कई वर्षों से जारी यह मुहिम हर उम्र और वर्ग के नागरिकों को जोड़ती जा रही है। गुरुवार को कई स्थानों पर 20 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके नागरिकों ने इन शिविरों में आकर महादान किया और समाज के सामने मजबूत उदाहरण पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आम नागरिकों के अलावा इन शिविरों में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और सेना-अर्ध सैनिक बल के जवान-अधिकारियों ने भी रक्तदान किया। हर आयु की महिलाओं ने इन शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गाजियाबाद में 56 वर्षीय एम.बी. कौशिक ने 65वीं बार रक्तदान करके रिकॉर्ड बनाया तो रोहतक के एक महिला विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अरुणा अंचल ने 25वीं बार रक्तदान किया। 

अमर उजाला की कानपुर इकाई के तहत 12 जिलों के 13 स्थानों पर, रोहतक इकाई के नौ जिलों के 10 स्थानों पर, लखनऊ के आठ जिलों के आठ, गोरखपुर के सात जिलों के सात, मेरठ के पांच जिलों के आठ स्थानों पर यह शिविर लगे। चंडीगढ़ में एक ही शिविर में 432 महादानियों ने तो इलाहाबाद में एक शिविर में 202 नागरिकों ने रक्तदान किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed