फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Block trains on April lawyer Wheels

एक अप्रैल को वकील रोकेंगे ट्रेनों के पहिए

Wed, 18 Mar 2015 07:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
Block trains on April lawyer Wheels

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चला आ रहा वकीलों का आंदोलन तेजी पकड़ने लगा है। बुधवार को बिजनौर में जुटे पश्चिमी यूपी के वकीलों ने अपने आगामी चार बडे़ कार्यक्रमों के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही तय हो गया है कि अब 23 मार्च के अलावा 1, 15 और 25 अप्रैल को भी वकील हड़ताल पर रहेंगे। बार एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि तय किया गया है कि वक्फ बोर्ड का सारा काम रामपुर ट्रांसफर किए जाने के विरोध में 23 मार्च को हड़ताल रखी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में पश्चिमी यूपी में ट्रेनों के पहिए जाम किए जाएंगे। 15 अप्रैल को सभी अपने-अपने सांसद के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के दिल्ली आवास पर एकत्र होंगे और वहीं पर बेंच की चर्चा कर उन पर दबाव बनाया जाएगा। इसके अलावा 25 अप्रैल को नोएडा में होने वाली बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed