{"_id":"57b5d32b4f1c1b77766ec921","slug":"blackmailer-pradeep-of-vk-singh-s-wife-did-many-calls-to-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी को आरोपी प्रदीप ने किए थे कई फोन, अब भी है फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की पत्नी को आरोपी प्रदीप ने किए थे कई फोन, अब भी है फरार
पुरूषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
वीके सिंह और भारती सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री जनरल(रिटायर) वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने वाले आरोपी प्रदीप चौहान (27) की मोबाइल डिटेल खंगाली है।
विज्ञापन
प्रदीप की मोबाइल की डिटेल से खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रदीप चौहान ने केन्द्रीय मंत्री की पत्नी के मोबाइल व घर पर कई फोन किए गए थे। कॉल डिटेल से ये भी खुलासा हुआ है कि प्रदीप ने छह अगस्त को पीड़ित परिवार को फोन किया था।
विज्ञापन
हालांकि ये जांच का विषय है कि आरोपी ने फोन कर क्या बात की थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उसने दो करोड़ रुपये मांगे थे। पुलिस को बृहस्पतिवार को भी कथित ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग नहीं मिली थी।
विज्ञापन
प्रदीप चौहान ने उसे छह अगस्त की रात बारह बजे फोन किया था
VK Singh attacks people those says Burhan Wani a martyr through Facebook
- फोटो : file photo
केन्द्रीय मंत्री की पत्नी ने शिकायत में कहा है कि आरोपी प्रदीप चौहान ने उसे छह अगस्त की रात बारह बजे फोन किया था और उससे दो करोड़ रुपये मांगे थे। आरोपी की मोबाइल डिटेल को खंगालने से ये स्पष्ट हो गया है कि आरोपी ने छह अगस्त को पीड़ित परिवार को फोन किया था।
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रदीप चौहान के जो बयान लिए हैं उसमें उसने कहा है कि उसने केन्द्रीय मंत्री को फोन सहायता लेने के लिए किया था। उसने पुलिस ने कुछ दोस्तों के साथ पकड़ लिया था।
दूसरी तरफ आरोपी प्रदीप चौहान बृहस्पतिवार को भी पुलिस का नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया और न ही आरोपी पुलिस केसामने पेश हुआ। पुलिस आरोपी को जल्द ही नोटिस देने जा रही है।

पुलिस का दावा जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी
VK Singh attacks people those says Burhan Wani a martyr through Facebook
- फोटो : file photo
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह की पत्नी भारती सिंह ने प्रदीप सिंह के खिलाफ फर्जी आर्डियो-वीडियो रिकार्डिंग कर ब्लैकमेल करने और दो करोड़ रुपये मांगने का तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज कराया था।
तुगलक रोड थाना पुलिस ने एक्सर्टोशन व धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस महकमे में ये भी चल रही हैकि मामले की जांच को दिल्ली पुलिस की किसी और एजेंसी को दिया जा सकता है।