{"_id":"6af5d62a7e906ceb270707bd","slug":"black-water-flows-as-soon-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3147-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नल खोलते ही आ रहा काला पानी, यमुनापार में बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नल खोलते ही आ रहा काला पानी, यमुनापार में बीमारी का खतरा
विज्ञापन
लोगों को पानी खरीदकर बुझानी पड़ रही प्यास
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार के कई इलाकों में लोगों के घरों तक पहुंचने वाला पानी अब उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है। बृहस्पतिवार सुबह जब लोगों ने नल खोला तो साफ पानी की जगह काला और बदबूदार पानी आने लगा। पानी की हालत देखकर लोग हैरान रह गए। शास्त्री पार्क, ज्योति नगर, अशोक नगर, सुंदर नगरी और दिलशाद गार्डन समेत कई इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत सामने आई है। हालात ऐसे हैं कि लोग इस पानी को पीना तो दूर, खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल करने से डर रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह पानी की आपूर्ति शुरू होते ही नलों से गंदा पानी आने लगा। कई परिवारों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आस-पास के घरों से पानी लेकर अपनी जरूरत पूरी की। वेस्ट ज्योति नगर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि इलाके की सीवर लाइनें लंबे समय से जाम हैं। कई जगह सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है।