फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Black money raided by static team

काले धन पर नहीं लग रहा अंकुश, 5 लाख बरामद

Sat, 22 Mar 2014 12:48 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Mar 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
Black money raided by static team

चुनाव आयोग के निर्देश पर काले धन का चुनाव में प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए जिले में गठित स्टेटिक टीम को एक प्रॉपर्टी डीलर की कार में पांच लाख रुपये मिले।

विज्ञापन


टीम ने रुपये जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक स्टेटिक टीम सुबह हरिदर्शन पुलिस चौकी के सामने चेकिंग कर रही थी। टीम में शामिल नायब तहसीलदार सुरेंद्र मिश्र व दारोगा भानुप्रताप ने चेकिंग के लिए एक स्कॉर्पियो कार को रोका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केजरीवाल का रोड शो, काले झंडे दिखाए गए


चेकिंग के दौरान कार में एक अखबार में लिपटे पांच लाख रुपये मिले। कार चालक ने अपना नाम अमीनाबाद गांव नियाना ग्रेटर नोएडा निवासी प्रकाश सिंह बताया।

प्रकाश सिंह के मुताबिक उसके ईंट भट्टे हैं और वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। कुछ समय पहले उसने खेत बेचा था। उसी की पेमेंट लेने के लिए वह कोंडली दिल्ली आया था। पेमेंट लेकर वह जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने रुपये के स्रोत की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम को सूचना दी और थाना सेक्टर-24 पहुंच कर पांच लाख रुपये सीज कर दिए। आयकर विभाग की टीम आगे की कार्रवाई करेगी। अब तक जिले में कैश की यह दूसरी बरामदगी है। इससे पहले झुंडपुरा क्षेत्र में साढ़े चार लाख रुपये कार से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed