{"_id":"b09fab7a9c729ecb2b1f0880c3956ba1","slug":"bk-hospital-has-provide-helpline-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई मांगे घूस तो मिलाएं ये नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई मांगे घूस तो मिलाएं ये नंबर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 12 Mar 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में आने वाले मरीजों से रिश्वत मांगने वालों की अब खैर नहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने भ्रष्टाचार से परेशान लोगों की सहायता के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों को ओपीडी के प्रवेश द्वार पर लगाया गया है।
पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का नंबर-9646999767 व पुलिस उपाधीक्षक का नंबर-8558802981 है।
इन नंबरों पर शिकायत देते ही मामला सीएम कार्यालय में दर्ज हो जाएगा, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए सीएम कार्यालय और स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से जाल बिछाया जाएगा।
विज्ञापन
अगर किसी मरीज की अस्पताल में सुनवाई नहीं होती है, तो भी वह इस नंबर पर शिकायत दे सकता है। पीएमओ डॉ. किशन कुमार ने बताया कि इससे रिश्वतखोरों में डर पैदा होगा।
विज्ञापन