फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bk hospital after taking money mother child shift to normal ward

बीके अस्पताल में बधाई के नाम पर चलती है वसूली, पैसे देने के बाद ही जच्चा-बच्चा को करते हैं शिफ्ट

Thu, 22 Aug 2019 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 22 Aug 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
bk hospital after taking money mother child shift to normal ward
बीके सिविल अस्पताल - फोटो : SELF

बीके सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। मामला बृहस्पतिवार सुबह का है, पल्ला निवासी शांति ने सुबह करीब आठ बजे एक बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन


अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स और सफाई कर्मचारियों ने बधाई के नाम पर 500 रुपये की मांग की। इसके बाद जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट करने को कहा। परिवार ने रुपये देने में असमर्थता जाहिर की तो स्टाफ ने वार्ड में शिफ्ट करने से ही इंकार कर दिया। 450 रुपए लेने के बाद ही दोनों को वार्ड में शिफ्ट किया। परिवार वालों को स्टाफ ने कुछ भी न बताने की धमकी दी है। ऐसे परिजन मामले की शिकायत करने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शांति की भाभी सुमन ने बताया कि उसका भाई सोमबीर मजदूरी करता है, ऐसे में परिजन शांति को लेकर पल्ला स्थित पीएचसी पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ ने शांति की डिलीवरी में वक्त बताकर उसे चलता कर दिया। मगर शांति को प्रसव पीड़ा हो रही थी। परिजन देर रात ही शांति को बीके सिविल अस्पताल लाए और भर्ती कराया। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे शांति ने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने बताया कि वह शांति से मिलने प्रसव कक्ष में पहुंची। वहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने स्टाफ नर्स के सामने 500 रुपये बधाई की मांग की। सुमन ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो स्टाफ ने शांति को जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंचाने से ही मना कर दिया। सुमन ने बताया कि प्रसव के करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी सुमन को वार्ड में शिफ्ट नहीं किया गया।

ऐसे में परिजन घबरा गए। सुमन का आरोप है कि महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्टाफ नर्स के सामने रुपयों की मांग की और कहा कि दिन की ड्यूटी में तैनात सभी स्टाफ का हिस्सा उसे देना होगा। सुमन ने बताया कि उसने मजदूर परिवार से होने की बात कही तो स्टाफ ने धमकाते हुए कहा कि सभी गरीब होते हैं। अंत में स्टाफ के पांच कर्मचारियों के लिए चतुर्थ कर्मी ने 450 रुपये वसूल कर जच्चा-बच्चा को वार्ड में शिफ्ट किया।


शांति के पति सोमवीर का कहना है कि वह बधाई की रकम दे चुका है, स्टाफ ने उसे धमकाया है। यदि वह मामले कि शिकायत करता है तो जच्चा-बच्चा के लिए अच्छा नहीं होगा। ऐसे में वह किसी भी अधिकारी को कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बीके सिविल अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. सविता यादव ने कहा कि वे शहर से बाहर हैं। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वापस आकर वे मामले की जांच करवाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed