फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's show of strength in all wards

Delhi NCR News: सभी वार्डों में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत शीर्ष नेताओं ने जनसभाओं और रोड शो के जरिए किया जनसंपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नगर निगम के 12 वार्डों के उपचुनाव में प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले भाजपा ने बृहस्पतिवार को सभी वार्डों में शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी महल वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में जनसभा की, जहां सांसद प्रवीण खंडेलवाल, मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
अशोक विहार वार्ड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद शंकर लालवानी ने पंजाबी-सिंधी समाज की बैठक में प्रत्याशी वीना असीजा के लिए समर्थन मांगा। वजीरपुर झुग्गी क्लस्टर में भी भाजपा ने रोड शो किया।
विज्ञापन

नारायणा वार्ड में सांसद मनोज तिवारी ने लोहा मंडी व नारायणा गांव में सभाएं कीं, जबकि संगम विहार ए वार्ड में उन्होंने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के साथ रोड शो किया। तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल समाज बड़े पैमाने पर भाजपा के साथ है, वहीं बिधूड़ी ने दावा किया कि दक्षिणपुरी और संगम विहार ए के लोगों ने भाजपा को बेहतर विकल्प माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश वार्ड में प्रत्याशी अंजुम मंडल ने विधायक शिखा रॉय व स्थानीय नेताओं संग डोर-टू-डोर अभियान चलाया। शाम को पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने जमरूदपुर में जनसभा की। चांदनी चौक वार्ड में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जनसभा की। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा विकास और बेहतर रखरखाव का विकल्प है, जबकि आम आदमी पार्टी विकास ठप होने का प्रतीक बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed