{"_id":"5e0c954e8ebc3e87c56ea1bc","slug":"bjp-working-on-social-media-over-assembly-election-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: केंद्रीय योजना के लाभार्थियों को मुहल्ले का 'हीरो' बनाएगी भाजपा की सोशल मीडिया टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: केंद्रीय योजना के लाभार्थियों को मुहल्ले का 'हीरो' बनाएगी भाजपा की सोशल मीडिया टीम
Wed, 01 Jan 2020 06:19 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले अपनी सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाया है। इसके लिए दिल्ली की सोशल मीडिया टीम को सोशल मीडिया के एक्सपर्ट से विशेष तकनीकी की जानकारी दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही पार्टी के शीर्ष नेता उन्हें उन विषयों को प्रमुखता से बताएंगे जिन्हें उन्हें सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। केवल सोशल मीडिया टीम के लिए हो रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मीडिया के एक्सपर्ट टीम को जनता के स्थानीय मुद्दों की पहचान कर उनके संदर्भ में पार्टी के द्वारा किये गए कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। वे स्थानीय लोगों में उन लोगों को आदर्श उदाहरण की तरह पेश करेंगे जिन्होंने केंद्र सरकार की किसी योजना का लाभ उठाया है। साथ ही पार्टी दिल्ली सरकार के द्वारा क्षेत्र विशेष में नाकाम रहने की जानकारी लोगों को देंगे।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर एक टीम बैठेगी जो रोजाना के हिसाब से चयनित कुछ मुद्दों पर विशेष सामग्री तैयार करेगी। पार्टी के नेता उस दिन होने वाली अपनी सभाओं में भी उन्हीं विषयों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। सोशल मीडिया टीम के जरिए इन मुद्दों पर पार्टी नेताओं के भाषणों के प्रमुख अंशों और प्रेषित सामग्रियों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप जनता तक पहुंचाएंगे।