{"_id":"66e6f67d36330014cf055b7a","slug":"bjp-workers-will-go-door-to-door-to-expose-kejriwals-corruption-sachdeva-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-61345-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पोल घर घर जा कर खोलेंगे : सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल के भ्रष्टाचार की पोल घर घर जा कर खोलेंगे : सचदेवा
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान चलाने का निर्णय लिया है। केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को बताने के लिए घर-घर दस्तक देने की रणनीति तैयार की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि दिल्ली को भ्रष्टाचारी कुशासन से मुक्त कराने के लिए इस अभियान में शामिल हो। इस्तीफे की पेशकश आम आदमी पार्टी में बिखराव के प्रारंभ की स्वीकृति है।
सचदेवा ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ही नहीं पूरी आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार छुपाने के लिए यह चाल चली है। भ्रष्टाचार के दाग छुपाने का षडयंत्र हैं पर अब दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी और दिल्ली विधानसभा चुनाव में हरा कर जवाब देगी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि मंत्री सौरभ भारद्वाज व आतिशी यह ना भूलें कि अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले घोषणा की थी कि दिल्ली हरियाणा वाले 'आप' को वोट दें ताकि जेल ना जाना पड़े। दिल्ली वालों के साथ हरियाणा वालों ने भी केजरीवाल को नकार दिया था और अब फिर नकारेंगे। दोनों मंत्री बताए कि उनके मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी को वैध क्यों ठहराया।