{"_id":"68ee5ce9b14ca5dae502c9bf","slug":"bjp-workers-protest-against-aap-mla-over-the-poor-condition-of-chandni-chowk-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108570-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चांदनी चौक की बदहाली पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आप विधायक के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चांदनी चौक की बदहाली पर भाजपा कार्यकर्ताओं का आप विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
इलाके में सफाई, जल निकासी, यातायात अव्यवस्था और सीलिंग जैसी समस्याओं पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक की बदहाली और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को क्षेत्र के आप विधायक के खिलाफ मोरी गेट के पास जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इलाके में सफाई, जल निकासी, यातायात अव्यवस्था और सीलिंग जैसी समस्याओं पर नाराजगी जताई।
धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष और पूर्व पार्षद अरविंद गर्ग ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा, जिला महामंत्री लता सोढ़ी सहित सुनील शर्मा, अशोक शर्मा गुड्डन, अशोक तोमर, गोपाल गर्ग और दीपक महेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ता मोरी गेट से शीशगंज गुरुद्वारा के सामने विधायक कार्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें क्लॉथ मार्केट, फतेहपुरी के पास रोक दिया।
इस मौके पर अरविंद गर्ग ने कहा कि क्षेत्र के वर्तमान आप विधायक और उनके पिता 1998 से चांदनी चौक का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन 27 साल में भी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आरोप लगाया कि आप विधायक ने सड़क किनारे ठेले-खोमचे लगवाकर गरीबों और दुकानदारों दोनों को परेशान कर दिया है। वहीं, सीलिंग से व्यापारी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हैं।
राजेश भाटिया ने कहा कि पहले कांग्रेस और अब आप ने एक वर्ग की राजनीति के कारण पुरानी दिल्ली के विकास को पूरी तरह उपेक्षित कर दिया है।