फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP wins all Delhi LS seats

दिल्ली में बीजेपी का बवंडर, लाखों से जीते प्रत्याशी

Fri, 16 May 2014 08:42 PM IST
Updated Fri, 16 May 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
BJP wins all Delhi LS seats

दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। कांग्रेस को इस बार सातों सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा जबकि पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन


भाजपा का कोई भी प्रत्याशी एक लाख से कम के अंतर से नहीं जीता। सबसे बड़ा अंतर पश्चिमी दिल्ली में रहा। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने ‘आप’ के उम्मीदवार जरनैल सिंह को 268586 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल और कृष्णा तीरथ के अलावा कद्दावर नेता अजय माकन को भी हार का मुंह देखना पड़ा।

यहां आप के कद्दावरों की निकली हवा

BJP wins all Delhi LS seats

दक्षिणी दिल्ली में रमेश बिधूड़ी ने ‘आप’ उम्मीदवार देवेंद्र सहारावत को 107000 के अंतर से हराया। बिधूड़ी को 497980, देवेंद्र को  390980 व कांग्रेस के रमेश कुमार को 125213 वोट मिले।

चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन ने ‘आप’ के आशुतोष को 134983 वोट से हराया। हर्षवर्धन को 436380, आशुतोष को 301397 और कांग्रेस के कपिल सिब्बल को 175906 वोट मिले।

पूर्वी दिल्ली से महेश गिरि ने ‘आप’ उम्मीदवार राजमोहन गांधी को 190453 वोट से हराया। महेश गिरि को 572202, राजमोहन गांधी को 381739  और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 203240 वोट मिले।

साफ हो गई कांग्रेस

BJP wins all Delhi LS seats

वहीं, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा को 651394, ‘आप’ के जनरैल सिंह को 382809 और कांग्रेस के महाबल मिश्रा को 193266 वोट मिले। उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज ने ‘आप’ की राखी बिडलान को 104687 के अंतर से हराया। उदित राज को 627529, राखी को 522842 और कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को 157242 वोट मिले।

उधर, नई दिल्ली संसदीय सीट पर मीनाक्षी लेखी ने ‘आप’ के आशीष खेतान को 162708 वोट से हराया। यहां मीनाक्षी लेखी को 453350, आशीष खेतान को 290642 और अजय माकन को 182893 वोट मिले।

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी ने आप के प्रो. आनंद को 1,44,084 मतों से हराया। तिवारी को 5,96,125 मत मिले तो आनंद को 4,52,041 मत मिले। कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को 2,14,792 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed