फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will win 300 seats in UP: Javadekar

यूपी में 300 सीटें जीतेगी भाजपा : जावड़ेकर

Sat, 14 Jan 2017 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 14 Jan 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
BJP will win 300 seats in UP: Javadekar
prakash javdekar - फोटो : अमर उजाला

पंद्रह साल से उत्तर प्रदेश की दुर्दशा हो रही है। कभी बसपा की सरकार बनती है तो कभी सपा की। लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा 300 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करेगी। शुक्रवार को ये बातें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहीं। वह सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी को पता है कि अब सत्ता जाने वाली है। बसपा मुखिया मायावती के बारे उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी के बैंक अकाउंट में 102 करोड़ रुपये जमा किए गए। सबको पता है कि पैसे कहां से आए। पिछली सरकारों ने लोगों को खाद, पानी, राशन के लिए लाइन में खड़ा किया था लेकिन मोदी सरकार ने नोटबंदी करके सिर्फ एक बार ही लाइन में खड़ा किया है, अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि जब यूपीए की सरकार थी तो सपा, बसपा समेत तमाम पार्टियां सहयोगी थीं। लेकिन किसानों की खाद समस्या समेत किसी पर ध्यान नहीं दिया गया। पार्टियां कमीशन में लगी रहीं लेकिन मोदी सरकार ने ढाई साल में जो भी काम किए हैं, वह जनहित में हुए। चाहे एलईडी बल्ब सस्ते करना, खाद आसानी से मिलना, गैस की सब्सिडी देना आदि योजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर हुई गुटबाजी

BJP will win 300 seats in UP: Javadekar
prakash javdekar - फोटो : अमर उजाला
​सिपाही व क्लर्क की नौकरी ने साक्षात्कार खत्म करते सिर्फ मेरिट पर नौकरी देने का काम मोदी ने किया है, ताकि इन्हें कहीं रिश्वत न देनी पड़े। केंद्रीय मंत्री ने कहा मेट्रो और सड़क का काम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने शुरू किया था। वहीं उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी जब भी बोलेंगे तो बीजेपी को फायदा ही हुआ है। 


नोटबंदी के फैसले को सही बताते हुए कहा कि पेट्रोप पंप पर 20 फीसदी डिजिटल पेमेंट होता था, अब 70 फीसदी हो रहा है। इस मौके पर विधायक विमला बाथम, क्षेत्रीय मंत्री मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा व मनीष शर्मा, संजय बाली, विपिन मल्हन, सुशील शर्मा, पीएस जैन व प्रशांत त्यागी आदि शामिल रहे।


सम्मेलन दोपहर 2:30 बजे शुरू होना था। लेकिन एक घंटे पहले ही शुरू हो गया। लोग समय पर नहीं पहुंच सके। भीड़ दिखाने के लिए स्कूल के बच्चों को बैठाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी आमंत्रित थे लेकिन उनका नाम वहां पर पुकारा भी नहीं गया। मंच पर एक बड़ा सा पोस्टर था, उसमें सिर्फ प्रकाश जावड़ेकर की ही फोटो थी, डॉ. महेश शर्मा का नाम नहीं था। जैसे ही उनके समर्थकों को यह पता चला कि कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ने जानबूझकर डॉ. महेश शर्मा का नाम नहीं छपवाया तो वहां से उनके समर्थक चले गए। इस पर महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि यह पोस्टर प्रदेश स्तर से ही आया है लेकिन उनकी सफाई वहां मौजूद लोगों को हजम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed