फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will strike againt AAP Government in Delhi

दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा, लगाया देशद्रोहियों को समर्थन देने का आरोप

Fri, 06 Sep 2019 08:25 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 06 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
BJP will strike againt AAP Government in Delhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर देशद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार को जनता के सामने बेनकाब भी करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता में मनोज तिवारी ने कहा कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे-इंशाल्लाह, इंशाल्लाह’ ‘भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी जारी’, ‘इंडियन आर्मी मुर्दाबाद’ और ‘कितने अफजल मारोगे-हर घर से अफजल निकलेगा’ ये देशविरोधी नारे अरविंद केजरीवाल को देशभक्ति के नारे लगते हैं। एक सरकार के मुखिया का ऐसे नारों का समर्थन करने पर देश और दिल्ली की जनता में आक्रोश है।
विज्ञापन


भाजपा केजरीवाल सरकार की नीति और उसके चरित्र की कड़ी भर्त्सना करती है और इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पुलिस का काम है जांच करना और कोर्ट का काम है न्याय देना। केजरीवाल सरकार इन दोनों के बीच नौ महीने से रोड़ा बनी है। तिवारी ने कहा कि जेएनयू में चुनाव हैं, इसलिए दिल्ली सरकार राजनीति में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीते 22 फरवरी और 23 अगस्त को विधानसभा में टुकड़े-टुकड़े गैंग का मामला उठाया था, लेकिन सीएम केजरीवाल ने मार्शल बुलाकर भाजपा के विधायकों को सदन से बाहर निकलवा दिया। वह सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करना चाहते हैं। गुप्ता ने कहा कि मुकदमा चलाने की अनुमति न देकर मुख्यमंत्री केजरीवाल कानून को काम करने से रोक रहे हैं और गलत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed